फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   girl's death in landslide in poonch

सुरनकोट में भूस्खलन से बहन की मौत, भाई घायल

Thu, 03 Sep 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 03 Sep 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
girl's death in landslide in poonch

बुधवार को जिले की सुरनकोट तहसील में पीरपांचाल पहाड़ी श्रृंखला में बसे गांव संगलेयानी में भूस्खलन की चपेट में आकर दब जाने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उचपार के लिए उप जिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे में बच्ची रूबीना कोसर( 11) की मौत हो गई और घायल उसके  भाई  अजहर(10)  निवासी संगलेयानी सुरनकोट का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सात बजे अचानक जिले भर में जोरदार वर्षा शुरू हो गई।  इस दौरान करीब आठ बजे सुरनकोट तहसील के गांव संगलेयानी निवासी शौकत हुसैन की कक्षा चार में पढ़ने वाली पुत्री रूबीना अपने कक्षा दो पढ़ने वाले भाई अजहर को साथ लेकर कर वर्षा के बीच स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कि अचानक वर्षा के दौरान पहाड़ से भूस्खलन होने लगा और भारी मात्रा में पत्थर मिट्टी आदि उनके ऊपर आ गिरे। भूस्खलन में दबने से रूबीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई की टांग और कमर में चोटें आईं। मलबे के बीच आधा शरीर दबे होने के बावजूद अजहर ने शोर मचाना शुरू कर दिया।


इस शोर से आसपास से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। तब तक बहन की मौत हो चुकी थी।  घायल भाई को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed