{"_id":"e355d599b6a00440a5f803b469ce93df","slug":"girl-kidnapped-recovered-in-24-hrs-only-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण करने वाला यासिल दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण करने वाला यासिल दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 19 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी पुलिस थाने के अंर्तगत पड़ने वाले एक क्षेत्र से अपहृत हुई 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही बरामद कर अपहरणकर्ता को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक राजोरी पुलिस थाने में सोमवार को अपहृत नाबालिग छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि जिले की मंजाकोट तहसील के राजधानी क्षेत्र के निवासी एक युवक ने उसे अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
पिता के अनुसार आरोपी युवक यासिर अली पिछले काफी समय से उनकी बेटी को तंग किया करता था। स्कूल आते-जाते व कहीं भी आते-जाते वह उसे परेशान किया करता था। कई बार युवक को अपने स्तर पर समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह बाज नहीं आया। सोमवार को जब नाबालिग छात्रा स्कूल से वापस घर आ रही थी तो युवक ने उसे बहला फुसला कर अपने साथ कहीं ले गया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डा.हसीब मुगल ने एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह की अध्यक्षता में विशेष टीम का गठन कर जल्द छात्रा को बरामद करने के निर्देश जारी किए थे। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी युवक के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन पता लगा ली कि वह मंजाकोट में ही है।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की व छात्रा को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद छात्रा को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
रेप आरोपी दंपति एक साल बाद गिरफ्तार
राजोरी पुलिस ने मंगलवार को उस समय एक बड़ी सफलता प्राप्त की जब करीब एक वर्ष से बलात्कार के मामले में आरोपी पति-पत्नी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी परिजन के घर ठहरे हुए थे। गौरतलब है कि पत्नी के खिलाफ बलात्कार मामले में साजिश रचने का आरोप है।
एसएसपी डा. हसीब मुगल के मुताबिक बलात्कार के मामले के आरोपी महिला व उसका पति निवासी छपरियां राजोरी पिछले करीब एक वर्ष से पुलिस से भागे फिर रहे थे। मंगलवार को एक पुख्ता सूचना के बाद एसएचओ यशपाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने दोनों को उस समय इनके किसी परिजन के घर से गिरफ्तार कर लिया जब वह दोनों वहां ठहरे हुए थे।