Facebook के बवाल में कश्मीरी युवती ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में दो परिवारों के बीच की लड़ाई ने किशोरी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
हंदवाड़ा के मागाम गांव के रहने वाले मोहम्मद रमजान भट ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी गुलाम हसन का बेटा शमसुद्दीन लोन उनकी बेटी को परेशान कर रहा है और उसकी बेटी का फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड की है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हंदवाड़ा के एसपी गुलाम जीलानी ने बताया कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों परिवारों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने के साथ साथ आपस में गाली गलौच भी की गई।
उनके अनुसार जिस लड़के पर लड़की का फोटो अपलोड करने का आरोप है उसको लड़की के परिवार वालों द्वारा बुरी तरह पीटा गया। गंभीर रूप से घायल लड़के का इलाज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में जारी है।
एक ही झगड़े में हुई कई एफआईआर
जीलानी के अनुसार पुलिस ने एक और मामला लड़के पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन्होंने उसे बेरहमी से पीटा है। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सबके बावजूद भी दुबारा दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर धावा बोला और इस हंगामे के बीच किशोरी ने जहर निगल लिया।
उसे तुरंत श्रीनगर के स्किम्स इलाज के लिए ले जाया गया। एसपी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस द्वारा एक और एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा लड़की की मौत के तुरंत बाद चौथी एफआईआर दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों परिवारों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। जीलानी ने आश्वासन दिलाया कि पूरी तरह से जांच कर इस लड़की के मौत के पीछे सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।