{"_id":"4c522a30d9c85d5b9e70117b97741bd7","slug":"gilani-should-again-think-over-election-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार पर विचार करें गिलानी: अशरफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार पर विचार करें गिलानी: अशरफ
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले का सोपोर इलाका अलगाववादियों का गढ़ समझा जाता है। अलगाववादियों की डोर संभालने वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी भी सोपोर के हैं। इसलिए यहां चुनाव बहिष्कार का असर देखने को मिलता है। लेकिन, इस बार स्थिति कुछ और दिखने वाली है, क्योंकि भाजपा ने सोपोर में भी प्रत्याशी खड़ा करने की ठानी है।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा सोपोर में प्रत्याशी खड़े किए जाने के विचार पर नेशनल कांफ्रेंस के खेमे में खलबली-सी मच गई है। उन्हें लगता है कि कहीं भाजपा सोपोर में घुसपैठ करने में सफल न हो जाए। नेकां के सोपोर से प्रत्याशी हाजी मोहम्मद अशरफ ने इसी चिंता के चलते यहां तक कह डाला कि ऐसा होना हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के लिए एक धक्का साबित हो सकता है।
विज्ञापन
अशरफ ने एक खास बातचीत के दौरान कहा कि मैं सैयद अली शाह गिलानी से अनुरोध करता हूं कि वह चुनाव बहिष्कार की दी गई कॉल पर एक बार फिर से विचार करें। अशरफ के अनुसार अगर लोग मतदान करेंगे, तो भाजपा का जीतने का सवाल नहीं और अगर चुनाव बहिष्कार होता है तो माइग्रेंट वोट के कारण भाजपा जीत सकती है।
विज्ञापन
हाजी मोहम्मद अशरफ ने यह भी स्वीकारा कि वर्ष 2008 से वह विधायक रहे, लेकिन तब से वह कभी भी इलाके में खुलेआम नहीं घूम सके, क्योंकि इलाके में भारत विरोधी मानसिकता है। खासकर युवा मतदान में भाग लेना नहीं चाहते।