मोदी की यात्रा के विरोध में कश्मीर बंद का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीवाली पर कश्मीर दौरे को लेकर जहां आम अवाम में खुशी का माहौल है वहीं, इसका विरोध भी शुरू हो गया है। अलगाववादी नेता और हुर्रियत कान्फ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने इसके विरोध में हड़ताल करने की घोषणा कर दी है।
वहीं दूसरे अलगाववादी संगठनों में भी इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पीडीपी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कश्मीर दौरे को लेकर निशाना साध चुकी है।
अलगाववादी संगठन हुर्रियत कान्फ्रेंस के प्रवक्ता अयाज अकबर ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीवाली पर होने वाली यात्रा के विरोध में संगठन ने विरोध का ऐलान किया है।
पीडीपी भी साध चुकी है मोदी पर निशाना
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान श्रीनगर में 23 अक्टूबर को हड़ताल रखी जाएगी। हम इस यात्रा का पुरजोर विरोध करेंगे। गिलानी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बाढ़ पीड़ित कश्मीरियों के बीच में ईद मनाने नहीं आए लेकिन दीवाली पर वह लोगों का गम साझा करने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर साम्प्रदायिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की यह नीति कश्मीर में नहीं चलेगी। दूसरी ओर हुर्रियत के इस विरोध के बाद मामले में अन्य अलगाववादी संगठनों के भी सामने आने की आशंका दिखाई देने लगी है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के घाटी के बाढ़ पीड़ितों के बीच दिवाली की घोषणा ने घाटी के अलगाववादी संगठन और राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। इससे पहले पीडीपी भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर निशाना साध चुकी है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पीएम की आलोचना करते हुए कुछ-कुछ गिलानी की तरह ही निशाना साधा था।