फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad will raise the issues of Jammu-Kashmir in the Parliament

संसद में जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को उठाएंगे आजाद, तीन दिनों का दौरा खत्म करके लौटे दिल्ली

Fri, 15 Nov 2019 09:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 15 Nov 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad will raise the issues of Jammu-Kashmir in the Parliament
गुलाम नबी आजाद - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग के चिनाब वैली सहित अन्य हिस्सों का तीन दिनी दौरा करने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद दिल्ली लौट गए। उन्होंने चंद्रकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पंचों, सरपंचों से चर्चा की। शाम को जम्मू में कुछ देर के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी रूबरू हुए। बताया जाता है कि आजाद आगामी संसदीय सत्र में जम्मू-कश्मीर के हालात, विकास और सियासी मुद्दों को उठाएंगे। 
विज्ञापन


अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुलाम नबी आजाद ने बटोत, भद्रवाह, डोडा, रामबन में पार्टी नुमाइंदों के साथ पंचों, सरपंचों, बीडीसी चेयरमैनों के अलावा अन्य शिष्टमंडलों के साथ मुलाकात में ग्राउंड स्तर के इनपुट लिए। इसमें पार्टी मुद्दों के साथ मौजूदा परिदृश्य, विकास, सियासी गतिविधियों आदि पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


भद्रवाह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुटबाजी की भी बात कही। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू संभाग के पहले दौरे पर आए आजाद ने अपने गृह क्षेत्र भद्रवाह में विकास परियोजनाओं की गति पर असंतोष जताया है। संसदीय सेशन में जम्मू के साथ कश्मीर के हालात, सुरक्षा आदि मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की गई है। शुक्रवार दोपहर बाद जम्मू पहुंचे आजाद से प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला आदि ने मुलाकात की, जिसके बाद वह दिल्ली लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed