फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ghulam nabi Azad nominated office bearers of Democratic Azad Party in Jammu Division

Jammu: आजाद ने जम्मू संभाग में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के पदाधिकारी किए मनोनीत, इन्हें मिलीं जिम्मेदारियां

Mon, 19 Dec 2022 01:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने विशाल चोपड़ा को डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी का प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। प्रभा सलाथिया को जम्मू संभाग में महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
ghulam nabi Azad nominated office bearers of Democratic Azad Party in Jammu Division
Ghulam Nabi Azad - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्मू संभाग में नए पार्टी पदाधिकारियों को मनोनीत किया। अशोक शर्मा, नरेश गुप्ता, गुलाम हैदर मलिक, सुभाष गुप्ता, डॉ. अमर चंद भगत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


एडवोकेट महेश्वर सिंह, नरेंद्र शर्मा, श्याम लाल भगत, बृज मोहन शर्मा, चौधरी अब्दुल लतीफ, प्रीतम कोतवाल, चौधरी फारूक अहमद शिकारी और सुभाष भगत को महासचिव मनोनीत किया गया है।  जय सिंह, एडवोकेट राजिंद्र शर्मा, फारूक चौधरी, गुरमीत कौर, सुनीता अरोड़ा, चौधरी इश्फाक, रजनी शर्मा, संतोष मन्हास और स्वर्णा को सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


गुलजार अहमद वानी को दक्षिण कश्मीर, पीर बिलाल को सेंट्रल कश्मीर, चौधरी गारू राम को सेंट्रल जम्मू, पृथ्वीराज मन्हास को चिनाब घाटी और एडवोकेट जाहिद मलिक को पीर पंजाल का जोनल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बशीर आरिफ को पार्टी का सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभा सलाथिया को जम्मू संभाग में महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अयूब टाकुर को पुलवामा, मुश्ताक अहमद खंडे को शोपियां, मीर मुनीर को कुपवाड़ा, शोयब लोन को बारामुला, विनोद शर्मा को जम्मू शहरी, अश्विनी खजूरिया को उधमपुर, सुशील शर्मा को राजोरी, बृजेश्वर सिंह को कठ़आ, आसिफ जेहान को डोडा, शब्बीर अहमद लोन को किश्तवाड़, सुरेंद्र सिंह को रियासी ग्रामीण का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


रतन सिंह रियासी ग्रामीण जिले के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। बिशन मंगोत्रा को रियासी शहरी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, गुलाम नबी आजाद ने विशाल चोपड़ा को डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी का प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed