गुलाम नबी की पीएम मोदी से अपील: जम्मू कश्मीर में वो विकास किया जाए, जो अब तक की राज्य सरकारें न कर सकी हों
गुलाम नबी ने कहा कि प्रदेश में वो विकास किया जाना चाहिए जो पहले नहीं हो सका। साथ ही आजाद ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में वो विकास किया जाना चाहिए, जिसे यहां कि रियासती सरकारें नहीं कर सकीं। उन्होंने यह अपील पीएम मोदी के आगामी कश्मीर दौरे से जुड़े एक सवाल के जवाब में की।
गुलाम नबी ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में वे जाते रहते हैं। हाल ही में जम्मू के बाद अब वे कश्मीर दौरे पर भी आ रहे हैं। यहां वो विकास किया जाना चाहिए जो पहले नहीं हो सका। साथ ही आजाद ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: DPAP के अध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने PM मोदी के दौरे पर कहा, "भारत में हर रोज़ उनका दौरा होता है, यहां कश्मीर में उनका आना बाकी था... मेरी उनसे गुजारिश है कि कश्मीर में वह विकास हो जो यहां की रियासती सरकार नहीं कर सकती..." pic.twitter.com/CEyCOpOiMS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2024
अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके में एक रैली में आजाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है। हमने जोर दिया था कि यह विधानसभा चुनाव से पहले किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने कहा कि वे इसे विधानसभा चुनाव के बाद करेंगे।" उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद काफी समय लग सकता है। लेकिन यह तुरंत होना चाहिए।
कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में एक-एक बिजली परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 4,000 मेगावाट होने की बात कही गई है। इससे जम्मू और कश्मीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।
आजाद ने कहा कि स्टार्टअप के लिए बिजली बुनियादी जरूरत है। आजाद ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी को दूर करने का यही एकमात्र तरीका है।"
जम्मू और कश्मीर में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का शासन रहा है। चार साल गठबंधन में और फिर सीधे तौर पर। पिछले दो वर्षों में उन्होंने जम्मू और कश्मीर के विशाल क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने पाया है कि प्रदेश भर में बिजली की समस्या से लोग परेशान है, जिसे तुरंत दूर किया जाना चाहिए।