फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ghulam ahmed mir slams at bjp pdp

पीडीपी-भाजपा केवल कुर्सी के साथी: मीर

Fri, 27 Mar 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Mar 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
ghulam ahmed mir slams at bjp pdp

पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर कुर्सी मोह के लिए साथ साथ होने का आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर लगाया। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर विराजमान होने के अलावा इन दोनों पार्टियों में अन्य कोई समानता नहीं है। प्रदेश युवा कांग्रेस नेताओं के एक दिवसीय सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वैचारिक रूप से विपरीत पार्टियां इस समय रियासत में गठबंधन सरकार में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पीडीपी-भाजपा पर मौकापरस्त सियासत करने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 से लेकर जम्मू संभाग से भेदभाव और रिफ्यूजियों को न्याय दिलाने के नाम पर वोट हासिल किए, लेकिन पीडीपी के साथ गठबंधन करते समय उन्होंने मुखर्जी के एजेंडे से लेकर रिफ्यूजियों तक की अनदेखी कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने युवा कांग्रेस नेताओं से कहा कि वह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। कांग्रेस विधायक दल के नेता नवांग रिगजिन जोरा ने युवा कांग्रेस नेताओं से कहा कि वह रियासत में सक्षम विपक्ष की भूमिका अदा करें। इस अवसर पर  एमएलसी रविंद्र शर्मा, प्रदेश युकां प्रधान शाह नवाज चौधरी, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव उमा शंकर पांडे आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed