फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   getting water after six to seven days

छह से सात दिनों बाद मिल रहा पानी

विज्ञापन
getting water after six to seven days
सांबा। कस्बे में पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं हो रही है। छह व सात दिनों बाद लोगों को पानी की आपूर्ति मिल रही है। जबकि इस समय बिजली की कटौती कम है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बिकेश अंबा, कुलबीर सिंह संब्याल, कमल भटटी ने बताया कि जलशक्ति विभाग की ओर से पहले बिजली की कटौती का बहाना बना कर पानी की आपूर्ति नहीं की जाती थी। अब जबकि बिजली की आपूर्ति ठीक हो गई है तब भी सांबा कस्बा को छह व सात दिनों बाद पानी की आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत भी करवाया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नही उठाया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कस्बा में पानी की आपूर्ति को शीघ्र सुचारु रूप से नही किया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। सुनील शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग ने बताया कि बिजली की कम वोल्टेज के कारण पंप सेट नहीं चल पा रहे है। बीच-बीच में बिजली ट्रिप कर रही है। इससे कस्बा में पानी की आपूर्ति की समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed