{"_id":"572e3b504f1c1b0f7e5cd47d","slug":"getting-conspiracy-to-settle-non-locals-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैर स्थानीय लोगों को कश्मीर में बसाने की हो रही साजिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैर स्थानीय लोगों को कश्मीर में बसाने की हो रही साजिश'
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 08 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गठबंधन सरकार पर घाटी में गैर स्थानीय लोगों को बसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब उमर ने कहा कि भाजपा और पीडीपी की सरकार घाटी में सैनिक कालोनी के नाम पर गैर स्थानीय लोगों को बसाने की साजिश रच रही है।
बाकायदा प्रशासनिक अधिकारियों ने सैनिक कालोनी के लिए भूमि चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है। असल में यह कवायद धारा 370 के तहत राज्य को मिले विशेष दर्जे को कमजोर करने की साजिश है, ताकि जनसांख्यिकी को बदला जा सके।
उमर ने कहा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की इस पूरे मामले पर चुप्पी दर्शाती है कि भाजपा के साथ वह छिपे एजेंडे पर काम कर रही हैं। उमर ने सवाल करते हुए कहा वर्ष 2008 में अनाधिकृत रूप से श्राइन बोर्ड के नाम भूमि करने से जो हालात सामने आए, क्या सैनिक कालोनी को भूमि देकर वैसे ही हालात फिर से बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उमर ने कहा पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक से जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दूर रखना मुख्यमंत्री पद को शक्ति विहीन करने जैसा है।