फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Strict security is not appropriate for democracy MP Ruhullah said do not let what has been happening in Kashmi

'सख्ता पहरा लोकतंत्र के लिए उचित नहीं': सांसद रूहुल्ला बोले- कश्मीर में जो होता रहा है, उसे मत दोहराने दीजिए

Sun, 11 Oct 2026 02:30 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 02:30 AM IST
सार

श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने शनिवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए की गई भारी सुरक्षा बलों की तैनाती पर कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन
Strict security is not appropriate for democracy MP Ruhullah said do not let what has been happening in Kashmi
आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी - फोटो : @Ruhullah Mehdi

विस्तार

श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने शनिवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए की गई भारी सुरक्षा बलों की तैनाती पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर इस प्रकार की रोक और सख्त पहरा किसी भी जीवंत लोकतंत्र के लिए कतई उचित नहीं है।

विज्ञापन


सांसद रूहुल्ला मेहदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि एक कश्मीरी होने के नाते सुरक्षा बलों की ऐसी भारी तैनाती और पाबंदियां उनके लिए कोई नई या अजनबी बात नहीं हैं, लेकिन इसे सामान्य नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


रूहुल्ला मेहदी ने पोस्ट में लिखा, भारत की राजधानी के दिल में नागरिकों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए भारी सुरक्षा बलों का जमावड़ा। यह किसी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। कश्मीर से होने के नाते, मेरे लिए इनमें से कुछ भी नया या अचरज भरा नहीं है। हम इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते। हम आगाह करते हैं कि कश्मीर में यही सब होता रहा है। इसे पूरे भारत में मत होने दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने के सांविधानिक अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि विरोध की आवाजों को पुलिसिया बल और बैरिकेड्स के जरिए दबाने की प्रवृत्ति देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को कमजोर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed