जम्मू में बिजली कटौती के लिए हो जाइए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर इरकान इंटरनेशनल की ओर से जारी कार्य के अलावा बिजली ढांचे पर मरम्मत कार्य आदि के लिए बिजली कटौती के शेड्यूल को शुक्रवार को मंजूरी प्रदान कर दी।
सिस्टम एंड आपरेशन विंग के चीफ इंजीनियर के अनुसार 17 जनवरी को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कनाल ग्रिड स्टेशन, पौनी चक्क ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते 17 जनवरी को ग्रीन बेल्ट, त्रिकुटा नगर के कुछ हिस्से, गांधी नगर, गोल मार्केट, विक्रम चौक, विश्वविद्यालय, एमईएस और इसके आसपास के इलाकों में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
16 से 31 जनवरी तक होगी भारी कटौती
गवर्नमेंट क्वार्टर, एलआईसी आफिस, जुल्लाका मोहल्ला, कर्ण नगर, काली मंदिर, अंबफला, उस्ताद मोहल्ला, हरि सिंह महल का पिछला क्षेत्र, पीरखो मंदिर, प्रेम नगर, टाली मोढ़, पीर बाबा, न्यू प्लाट क्षेत्र, सरवाल, तवी विहार क्षेत्र, सिद्दड़ा, न्यू रिहाड़ी, ओल्ड
रिहाड़ी, पीडब्लूडी क्वार्टर, डोगरा हाल, प्रेम नगर, क्रिश्चन कालोनी, भगवती नगर, अशोक लेन, शिव मंदिर क्षेत्र उदयवाला, अकलपुर, संग्राम पुर, जीएमसी, बख्शीनगर, आदि में इलाकों में सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
29 जनवरी के बाद मिलेगी राहत
33 केवी लाइन पर कार्य के चलते 16, 18, 21, 24, 28, 31 जनवरी को कनाल रोड, प्रेम नगर, गुम्मट, ज्युल, कृष्णा नगर, साइंस कालेज और इसके आसपास के इलाकों में सुबह दस से सायं चार बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
इसी तरह 17, 20, 23, 25, 27 और तीस जनवरी को डोगरा हाल, रिहाड़ी, उस्ताद मोहल्ला, रेशम घर कालोनी, बस स्टैंड, ज्युल, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार, कनक मंडी के कुछ हिस्से, में सुबह दस से सायं पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
17, 19, 22, 25, 27 और 29 जनवरी को सुबह दस से सायं पांच बजे तक रेजीडेंसी रोड, प्रेम नगर, क्रिश्चन कालोनी, रघुनाथ बाजार, खटिका तालाब, लखदाता बाजार और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।