फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   genreal house, akhnoor

Jammu News: अखनूर कस्बे में अभी नहीं लगेगा संपत्ति कर

Thu, 13 Apr 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 13 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
genreal house, akhnoor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। अखनूर कस्बे में फिलहाल अभी संपत्ति कर नहीं लगेगा। बुधवार को नगर पालिका के हाउस की बैठक में सहमति नहीं बन पाई है, जिसके बाद प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। वहीं, पुराने अस्पताल में दोबारा कुछ यूनिटें खोलने और कचरा डंपिंग स्टेशन को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
बुधवार को नगर पालिका के अध्यक्ष संजय सराफ की अध्यक्षता में हाऊस की बैठक हुई, जिसमें कस्बे के 13 वार्ड के विकास पर चर्चा की गई। वहीं, सभी वार्डाें में सफाई व्यवस्था सुचारु करने निर्देश दिए गए। वहीं, संपत्ति कर लगाने प्रस्ताव के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। भाजपा नीत सभी 13 पार्षदों ने एक मत से जम्मू नगर निगम की ओर से अभी तक संपत्ति कर लागू नहीं करने का तर्क देकर रोक लगा दी। इसके उपरांत पार्षदों ने अखनूर शहर से उप जिला अस्पताल को कस्बे से बाहर स्थानांतरित होने व व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होने का प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को पारित कर जम्मू-कश्मीर शासन से आग्रह किया है पुराने अस्पताल में कुछ यूनिटों को फिर से बहाल करने की मांग की गई। कस्बे के पुली मंदिर के पास कचरा डंपिंग करने के मामले पर काफी हंगामा हुआ। इस पर पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर डंपिंग स्थल को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा चिनाब दरिया के घाटों के सौंदर्यीकरण और अखनूर शहर में कई विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व चैयरमैन और पार्षद दीपेश सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार से उप जिला अस्पताल शिफ्ट होने से दुकानदारों और व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है। इस पर नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों की ओर से हाऊस में प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही प्रदेश शासन से आग्रह किया जाएगा कि महिलाओं और बच्चों सहित कुछ यूनिटें फिर से खोली जाएं। पार्षद राकेश मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में काफी निर्णय लिए गए हैं। बैठक में उपाध्यक्ष बलदेव राज, करण सिंह, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, राकेश मलहोत्रा, कुलदीप कुमार, शिल्पा महाजन, खेमा देवी, आमिता गुप्ता और कुलदीप भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संपत्ति कर के लिए हाउस में सहमति नहीं बनने पर प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है। मुख्य बाजार में स्थित पुराने अस्पताल में दोबारा कुछ यूनिटें शुरू करने के साथ ही कई अन्य का प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
- संजय सराफ, चेयरमैन, नगर पालिका अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed