{"_id":"59b127394f1c1bf17f8b4b0d","slug":"general-devraj-anbu-says-surgical-strikes-across-loc-an-option-if-required","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना की दो टूक- जब जरूरत होगी तब LoC पार कर सर्जिकल स्ट्राइक कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की दो टूक- जब जरूरत होगी तब LoC पार कर सर्जिकल स्ट्राइक कर देंगे
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। सेना ने कहा कि जब जरूरत होगी LoC पार करके जाएंगे और सर्जिकल स्ट्राइक कर देंगे।
सेना के उत्तरी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि LoC कोई ऐसी लाइन नहीं जिसे पार नहीं किया जा सकता। जब जरूरत होगी या होती है लाइन क्रॉस करके जाएंगे और करारा जबाव देकर लौटेंगे।
अंबु ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर घाटी और जम्मू में घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं और सेना उनकी इन कोशिशों को नाकाम कर रही है।
'आतंकी कैंप्स में नहीं आई कमी'
लेफ्टिनेंट देवराज अंबु ने माना कि सीमापार से आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पीर पंजाल के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर अभी भी बड़ी संख्या में आतंकी कैंप चलाए जा रहे हैं। इनमें कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
'लेह में डोकलाम जैसे हालात नहीं'
लेफ्टिनेंट ने आगे कहा कि एलओसी पर हालात नियंत्रण में हैं। सेना घुसपैठ से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा, 'ईस्ट लद्दाख को लेकर चर्चा करने के लिए एक हॉटलाइन मौजूद है और मीटिंग भी हो रही है, इसलिए डोकलाम जैसे हालात नहीं होंगे।'