फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   geelani writes 'secret' letter to nawaz sharif

हुर्रियत के गिलानी धड़े ने नवाज शरीफ को लिखा गुप्त पत्र

Thu, 03 Sep 2015 07:14 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
geelani writes 'secret' letter to nawaz sharif

पिछले महीने हुर्रियत के अलगाववादियों नेताओं की पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के साथ प्रस्तावित मुलाकात पर भले ही भारत ने रोक लगा दी हो।

विज्ञापन


लेकिन इस सप्ताह सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले गुट ने अपने तीन नेताओं के साथ पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात कर उन्हें एक गुप्त पत्र सौंपा। यह गुप्त पत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लिखा गया है।
विज्ञापन


हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता अयाज अकबर ने कहा कि उनके धड़े की ओर से शरीफ साहब के लिए लिखा गया पत्र पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलानी के प्रमुख सहयोगियों अयाज अकबर, पीर सैफुल्लाह और अलताफ अहमद ने इस दौरान पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से उनके दफ्तर में मुलाकात की। यह मुलाकात एक घंटे तक चली। हालांकि यह नहीं बताया गया कि पत्र में क्या लिखा गया है।

कश्मीर मुद्दे पर सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत होगी

geelani writes 'secret' letter to nawaz sharif

अकबर ने कहा पत्र गोपनीय और बेहद अहम है। पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया है कि यह पत्र पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को डिस्पैच कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान की ओर से नई दिल्ली में सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के भारतीय समकक्ष से बातचीत खारिज करने के बाद हुर्रियत सदस्यों की अब्दुल बासित से यह पहली मुलाकात थी। गिलानी को सरताज अजीज से आमने सामने की बातचीत करनी थी।

भारत ने पिछले दिनों पाकिस्तान से साफ कह दिया था कि कश्मीर मुद्दे पर सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस सिलसिले में उसने पाकिस्तान के उच्चायुक्त की ओर से हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं को न्योता देने का कड़ा विरोध किया था।

इसके बाद तनातनी भरे माहौल की वजह से दोनों देशों के बीच से 23 और 24 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत आखिरी वक्त में खारिज कर दी गई। पाकिस्तान की ओर से बातचीत खारिज करते हुए कहा गया कि इसके लिए भारत की ओर से लादी जा रही शर्त उसे नामंजूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed