फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gathering of militants on LoC and border

एलओसी पर आतंकियों का जमावड़ा, बड़े हमले की आंशका

Thu, 14 Aug 2014 02:18 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gathering of militants on LoC and border

भारत-पाक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की कोशिश में जमा हैं। सुरक्षा एजेंसियों की इस आशय की सूचना के बाद एलओसी और सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सेना और बीएसएफ के जवानों की मुस्तैदी के कारण आतंकियों की बड़ी खेप घुसपैठ में विफल रही है लेकिन करीब दो दर्जन आतंकी घुसपैठ में सफल रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकियों में फिदायीन दस्ते शामिल नहीं हैं लेकिन सभी आधुनिक हथियारों से लैस और प्रशिक्षित हैं। एजेंसियों की इस सूचना के बाद सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान तेज किया गया है।
विज्ञापन

सीमा पर लगातार बढ़ रही हलचल

Gathering of militants on LoC and border

सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पुंछ में भिम्बर गली सेक्टर और अरनियां सेक्टर से घुसपैठ की लगातार कोशिश हो रही है। एलओसी पर पाकिस्तान के कब्जा वाले इलाके में प्रशिक्षित आतंकियों का जमावड़ा है।

पाकिस्तानी सेना पर इन आतंकियों को भारतीय सीमा में भेजने का दबाव है। यही कारण है कि हर दिन पाक सेना सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। एलओसी पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने की कोशिश हो रही है।

रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की जाती है ताकि सेना का ध्यान बंटाया जा सके। सेना ने तारबंदी के पार अग्रिम चौकियों से पाक सेना के कब्जे वाले इलाके में हो रही हरकतों पर पैनी निगाह रखी है।

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में खलल की साजिश

Gathering of militants on LoC and border

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में खलल के लिए आतंकियों द्वारा नालों के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की जा सकती है लिहाजा नालों पर भी पैदल गश्त शुरू की गई है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के कई इलाके से नाले के रास्ते घुसपैठ के दृष्टिकोण से संवेदनशील रहे हैं। फिदायीन दस्ते अक्सर इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सेना सूत्रों के मुताबिक एलओसी और सीमा के उस पार प्रशिक्षित आतंकियों के लिए बकायदा कैंप बने हैं।

सेना के जवानों की टोली रात में घात लगाकर पहरा दे रही है। इस कारण ताजा घुसपैठ की घटनाएं कम हुई हैं। कठुआ इलाके में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

400-500 हो सकते हैं आतंकी

Gathering of militants on LoC and border

उसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया है। एलओसी और सीमा के उस पार जमा आतंकियों की संख्या 400 से 500 के बीच हो सकती है जो विभिन्न सेक्टरों में मौजूद हैं।

जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी में पहले से 250 आतंकी सक्रिय हैं। सेना और पुेेलिस के लिए इन आतंकियों का सफाया भी एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed