गेट 2020: परीक्षा तिथि हुई जारी, श्रीनगर जिला प्रशासन ने कहा- कर ली गई हैं सभी व्यवस्थाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग(गेट) 2020 के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं। श्रीनगर जिला प्रशासन का कहना है कि गेट 2020 के लिए उम्मीदवारों के पंजीकरण की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसके लिए टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) श्रीनगर में तीन काउंटर लगाए गए हैं।
Srinagar District Administration: Arrangements made to facilitate registration of aspirants for the Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2020. 3 counters set up at Tourist Reception Centre (TRC) Srinagar as part of the arrangement to help aspirants register for the exam.
— ANI (@ANI) September 11, 2019विज्ञापन
बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इच्छुक छात्र-छात्राएं जो देश की किसी भी आईआईटी से एमटेक करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 25 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली की ओर से हो रहा है। सभी विषयों की परीक्षा ऑनलाइन होगी। आवेदक केवल एक ही विषय की परीक्षा दे सकता है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू होनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले ही लांच कर दिया गया। एडमिट कार्ड तीन जनवरी 2020 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 1, 2 और 8, 9 फरवरी 2020 को दो सत्रों में होगी। रिजल्ट 16 मार्च 2020 को जारी कर दिया जाएगा।