{"_id":"64a9cb303b00de7b7c0da3c5","slug":"garbage-collection-jammu-news-c-10-jam1008-156767-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जोन तीन की सफाई ठेके पर करने की तैयारी, नगर निगम सफाई को सौंपेगा जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जोन तीन की सफाई ठेके पर करने की तैयारी, नगर निगम सफाई को सौंपेगा जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरकार को भेजा प्रस्ताव, जोन में आते हैं 29 वार्ड
- जोन तीन के कर्मचारी करेंगे एक और दो जोन में काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में जोन तीन की सफाई अब ठेके पर करने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही किसी कंपनी को काम सौंपा जाएगा। ऐसा सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए किया जा रहा है। जोन तीन में 29 वार्ड आते हैं। ये वार्ड गांधीनगर, शास्त्रीनगर, नानकनगर, नरवाल, कुंजवानी, गंग्याल और आसपास के इलाकों में हैं।
सफाई का काम कंपनी की देखरेख में होगा। कंपनी के कर्मचारी ही घरों से कचरा एकत्रित करेंगे और कंपनी के ही वाहनों में कचरा डंपिंग साइट तक पहुंचेंगा। इसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे। जोन तीन में सेवारत कर्मचारियों को जोन एक और दो में तैनात किया जाएगा। इससे यहां पर खाली कर्मचारियों के पदों पर तैनाती होगी और पहले की अपेक्षा सफाई में सुधार होगा। मौजूदा समय में 3500 के करीब सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन 2700 कर्मी ही सेवाएं दे रहे हैं। कुछ वार्डों में जरूरत 20 की है तो यहां पर 15 कर्मचारी ही सेवा दे रहे हैं। इससे सफाई सही तरीके से नहीं हो रही।
मौजूदा समय में सफाई का काम नगर निगम के नियमित, अस्थायी कर्मचारी और एनजीओ के कर्मचारी देख रहे हैं। अब प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने के बाद काम ठेके पर दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम टेंडर करेगा और टेंडर के बाद कंपनी को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद काम कंपनी के माध्यम से करवाया जाएगा। कंपनी एक दिन में जोन तीन में 150 मीट्रिक टन कचरा ठिकाने लगाएगी।
विज्ञापन
-- -
सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति के बाद काम ठेके पर दिया जाएगा। शहर में बेहतर ढंग से सफाई हो सकेगी।
- डाॅ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
-- -
बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। काम ठेके पर देने से बेहतर सफाई होती है तो इस पर काम होगा। फिलहाल प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।
मेयर राजेंद्र शर्मा, मेयर