फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ganesh programme, workship

Jammu News: गोल मार्केट मैदान में श्री गणेश पुराण कथा दोपहर से शाम तक जारी

विज्ञापन
ganesh programme, workship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गणेश महोत्सव पर शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा है। विभिन्न स्थानों में चल रहे कार्यक्रम में विशेष आरती, पूजा-अर्चना और कथा वचन हो रहा है। हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम की विशेष आरती में परिवार सहित गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।

गोल मार्केट मैदान में पंडाल में श्री गणेश पुराण कथा दोपहर तीन से शाम सात बजे तक हो रही है। कोट भलवाल से प्रदीप शास्त्री कथावाचक हैं। बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंच रहे हैं। वीरवार शाम को विशेष आरती के बाद भजन संध्या हुई। स्थानीय कलाकारों ने बप्पा का गुणगान किया। भक्तों ने झूम कर हाजिरी लगाई। पंडाल में 16 फीट ऊंची बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है। महंत संजय शास्त्री ने कहा कि बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आ रहे हैं। वहीं, बाबा लाल मंदिर गांधीनगर में भगवन शिव की कथा चल रही है। कथावाचक ने अपने शब्दों से भक्तों को भगवान शंकर के अलौकिक दर्शन करवाए। मंदिर में इस बार भगवान शिव-पार्वती विवाह भी होगा। इसी तरह सराजा ढक्की में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की कतार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed