{"_id":"613babc58ebc3eb6242a734f","slug":"ganesh-chaturthi-reasi-news-jmu243369618","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी, ग्रामोड़, ज्योतिपुरम में गूंजे गणपति के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी, ग्रामोड़, ज्योतिपुरम में गूंजे गणपति के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर के साथ ही कई अन्य स्थानों पर माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान गणपति बप्पा मोरेया के जयघोष के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया।
नगर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान गणेश मंदिर में पंडित चमन लाल शर्मा ने पूजा करवा कर प्रतिमा को स्थापित किया। इस दौरान मौके पर कुछ लोगों ने पूजा की। दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव को लेकर युवा वर्ग उत्साहित हैं।
कोविड के सभी नियमों का ध्यान रखते हुए सुबह और शाम को पूजा होगी। वहीं उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना पर टनल नंबर पांच को बनाने आई कंपनी नारा कंस्ट्रक्शन ने भी टनल के बाहर प्रतिमा स्थापित किया।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से गणेश पूजा तीन दिनों तक की जाएगी। उधर, सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम के स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी गणेश भगवान की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया। ज्योतिपुरम में नौ दिनों तक पूजा की जाएगी। शुक्रवार को सभी स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया।