फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganesh Chaturthi 2022: Ganesh Mahotsav Begins In jammu kashmir From Today

Ganesh Chaturthi 2022: आज घर-घर पधारे गणपति बप्पा, गांधीगनर में प्रतिष्ठापित हुई 16 फुट ऊंची प्रतिमा

Wed, 31 Aug 2022 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 05:16 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी पर शहर में सबसे बड़ा आयोजन गांधीनगर में हो रहा है। यहां पर 39 फुट ऊंचा पंडाल तैयार किया गया है, जहां पर 10 दिन तक गणपति बप्पा विराजे हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Ganesh Mahotsav Begins In jammu kashmir From Today
Ganesh Chaturthi - फोटो : iStock

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति बप्पा का आगमन हो रहा है। दस दिनों तक गणेशोत्सव का पर्व शहर में धूमधाम एवं उत्साह से मनाया जाएगा। शहर जम्मू के गांधीनगर के गोल मार्केट में 16 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई। 

विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर शहर में सबसे बड़ा आयोजन गांधीनगर में हो रहा है। यहां पर 39 फुट ऊंचा पंडाल तैयार किया गया है, जहां पर 10 दिन तक गणपति बप्पा विराजेंगे। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम बुधवार को सुबह पूरा किय गया। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हो गई। पंडाल को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया है। बुधवार से नौ सितंबर तक पंडाल में सुबह-शाम बप्पा की आरती के साथ हवन-यज्ञ होगा। भारतीय वैदिक संस्थान के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि पंडाल तैयार हो गया है और मुंबई से 16 फुट ऊंची प्रतिमा भी पहुंच गई है। इस बार बड़े स्तर कार्यक्रम होना है। गणेश उत्सव शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 
विज्ञापन


घर-घर मिट्टी के गणेश पहुंचाने का लिया संकल्प 

गणेश चतुर्थी से गणेशोत्सव पर्व का आगाज हो गया। गणिपति बप्पा को घर में प्रतिष्ठापित करने के लिए हर कोई उत्साहित है। पर्यावरण में पीओपी से बनी मूर्तियों का जहर न फैले इसके लिए शहर में ईको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाने पर जोर दिया जा रहा है। शहरवासियों को जागरूक करने के लिए दिशा आर्गनाइजेशन ने ईको फ्रेंडली गणेश की मूर्तियां तैयार की हैं, जिनकी महेशपुरा चौक में प्रदर्शनी लगाई। यह मूर्तियां लोगों को खूब भा रही हैं। इन मूर्तियों को मिट्टी से तैयार किया गया है, जिस पर हल्दी का रंग चढ़ाया गया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: Ganesh Mahotsav Begins In jammu kashmir From Today
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

एलजी ने गणेश चतुर्थी पर्व की दी शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश हमारे जीवन से सभी बाधाओं को दूर करे और सभी को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।

कठुआ शहर के सामूहिक पंडाल में स्थापित होगी श्री गणेश की सात फुट ऊंची मूर्ति

कठुआ शहर के मुखर्जी चौक में श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करवाए जा रहे मुख्य समारोह स्थल पर गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा जयकारों और ढोल नगाड़ों के साथ मंगलवार को पहुंची। सात फुट ऊंची श्रीगणेश की प्रतिमा का दीदार भक्त आज से कर सकते हैं।

 

Ganesh Chaturthi 2022: Ganesh Mahotsav Begins In jammu kashmir From Today
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

भगवान गणेश के रंग में रंगी देविकानगरी उधमपुर

उधमपुर शहर में करीब दो साल के बाद गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन बुधवार को होगा। शोभा यात्रा के साथ दो स्थानों पर गणेशोत्सव का भी आयोजन होगा। इनको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है और शहरवासी भी गणेशोत्सव व शोभा यात्रा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। वहीं गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में भी भगवान गणेश की मूर्तियों की बिक्री में तेजी आई है। बुधवार को शहरवासी भी अपने घरों में मूर्तियों को स्थापित कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed