फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gandhi jyanti

गांधी महोत्सव पर यूटी स्तर प्रतियोगिताओं में संभाग के बच्चों का रहा दबदबा

विज्ञापन
gandhi jyanti
जम्मू। महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर माह भर चल रहे गांधी महोत्सव का समापन शांति यात्रा के आगमन के साथ हुआ। सात सितंबर को शुरू हुई शांति यात्रा ने दस जिलों का एक हजार किलोमीटर का सफर तय किया। रविवार को गांधी जयंती पर शांति यात्रा शिक्षक भवन जम्मू में पहुंची, जहां स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने स्वागत किया। शांति यात्रा दस जिलों में 502 विभिन्न सरकारी स्कूली में रुकी, जिसमें 48 हजार विद्यार्थी सत्य और अहिंसा की भावना से जुड़े।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यूटी स्तर पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन व अन्य प्रतियोगिताओं का जम्मू संभाग के बच्चों का दबदबा रहा। संभाग स्तर पर 15 विजेताओं का चयन यूटी स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नॉनियल जम्मू की निर्भिका ने प्रथम स्थान, जीएचएसएस केरियन (कठुआ) की प्राची ने स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान, जीजीएचएस शास्त्री नगर जम्मू की दमनप्रीत ने चित्रकला में दूसरा स्थान, जीएचएसएस मुट्ठी के साहिल कुमार ने संगोष्ठी में दूसरा, जीजीएचएसएस डोडा की सोनिया शर्मा ने कविता पाठ में तीसरा स्थान, एचएसएस चक जम्मू की शिप्रिया चोपड़ा ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। गांधी महोत्सव का समापन कार्यक्रम एसकेआईसीसी श्रीनगर में हुआ, जिसे शिक्षक भवन जम्मू और संभाग के विभिन्न स्कूलों में लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed