फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gandherbal, Sind Drain Bridge, Unsafe, Closed For Heavy Vehicles

Jammu News: गांदरबल में सिंध नाले पर बना पुल असुरक्षित घोषित, भारी वाहनों के लिए बंद

विज्ञापन
Gandherbal, Sind Drain Bridge, Unsafe, Closed For Heavy Vehicles
गांदरबल का ब्रिज। संवाद
गांदरबल में सिंध नाले पर बना पुल असुरक्षित घोषित, भारी वाहनों के लिए बंद
विज्ञापन

थाना दिवस के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं के बाद यह कदम उठाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के अधिकारियों ने जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए कंगन के सुंबल बाला गुंड में सिंध नाले पर बने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। सड़क एवं भवन (आरएंडबी) विभाग ने इस पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि गुंड क्षेत्र के कई गावों को जोड़ने वाले इस पुल में संरचनात्मक समस्याएं आ गई थीं जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। हाल ही में थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने पुल की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। जनता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल ने सोमवार को अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने और तुरंत सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी गुंड के साथ पुलिसकर्मियों ने किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए पुल को भारी यातायात के लिए सील कर दिया। हालांकि हल्के मोटर वाहनों और पैदल यात्रियों को सावधानी के साथ पार करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन की ओर से समय पर की गई कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि इससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने और पूर्ण संपर्क बहाल करने की भी अपील की है।
स्थानीय लोगों ने नया कंक्रीट पुल बनाने का किया आग्रह

स्थानीय निवासियों ने जिला पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया का स्वागत किया है लेकिन सरकार से उसी स्थान पर एक नया कंक्रीट पुल बनाने का आग्रह किया है। एक निवासी बिलाल अहमद ने कहा कि यह पुल दशकों पहले बना था और वर्षों से कमजोर हो रहा है। हमने अधिकारियों से बार-बार एक नए पुल के लिए अपील की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रशासन ने अच्छा कदम उठाया
एक अन्य निवासी जहूर अहमद ने कहा कि प्रशासन ने अच्छा कदम उठाया है। इससे आम जनता को परेशानी होगी लेकिन वह सुरक्षित भी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि जल्द इसे बनाने का कार्य शुरू किया जाना चाहिए।

ये पुल कई गावों के लिए जीवनरेखा है

निवासियों ने कहा कि सुंबल बाला पुल कई गावों के लिए जीवन रेखा है और श्रीनगर-लेह राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम करता है। उन्होंने कहा कि जब भी मौसम या अन्य कारणों से मुख्य राजमार्ग बंद रहता है तो यातायात को इस पुल से होकर गुजरना पड़ता है। यह जरूरी है कि सरकार अस्थायी मरम्मत पर निर्भर रहने के बजाय एक नया पुल बनाए। उन्होंने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और संबंधित विधायक से अपील की कि वे जनता की असुविधा को कम करने के लिए विशेष रूप से सर्दियों के महीनों में एक टिकाऊ पुल के निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed