{"_id":"68e810147182f959680d4b4e","slug":"gandherbal-agricultural-workshop-start-srinagar-news-c-10-lko1027-734282-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ‘कश्मीर में सतत जैविक खेती के लिए कृषि वानिकी का एकीकरण’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ‘कश्मीर में सतत जैविक खेती के लिए कृषि वानिकी का एकीकरण’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) परियोजना के अंतर्गत ‘कश्मीर में सतत जैविक खेती के लिए कृषि वानिकी का एकीकरण’ विषय पर दो दिवसीय विचार मंथन कार्यशाला वीरवार को स्कास्ट कश्मीर के वानिकी संकाय बेनीहामा गांदरबल में शुरू हुई। परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. परमीत सिंह ने जैविक खेती और उसके उद्देश्यों पर परियोजना का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
स्कास्ट के अनुसंधान निदेशक प्रो. एच आर नाइक ने जम्मू और कश्मीर में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में कृषि वानिकी और जैविक खेती की महत्वपूर्ण भूमिका से संबंधित जानकारी दी। सीआईटीएच के निदेशक ने कृषि वानिकी और बागवानी प्रणालियों के अंतर्गत एकीकृत जैविक खेती के तरीकों पर बात की। प्रतिभागियों को इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त मॉडलों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुलपति प्रो. आरएस चंदेल, बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन (यूएचएफ) डॉ. वाईएस परमार ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कश्मीर और अन्य उत्तर-पश्चिमी हिमालय जैसे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में कृषि को बदलने के लिए कृषि वानिकी प्रथाओं के साथ एकीकृत टिकाऊ जैविक खेती प्रणालियों की क्षमता पर प्रकाश डाला। सत्र का समापन वन उत्पाद एवं उपयोग (एफपीयू) विभाग के प्रमुख प्रो. पी ए सोफी के संबोधन के साथ हुआ।
विज्ञापन
-- -