फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganderbal Attack Pakistani terrorists linked to Lashkar suspected to be involved in Gagangir attack

Ganderbal Attack: हमले में लश्कर से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने का शक, दहशतगर्दों का मददगार कौन?

Tue, 22 Oct 2024 03:58 AM IST
विजय पुंडीर डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Oct 2024 03:58 AM IST
सार

गांदरबल हमले की जांच कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि शांतिप्रिय इलाका माने जाने वाले गगनगीर में आतंकी हमले के पीछे स्थानीय मददगारों का हाथ हो सकता है, जिन्होंने न केवल आतंकियों को शरण दी, बल्कि उन्हें लाने और ले जाने में भी मदद की।

विज्ञापन
Ganderbal Attack Pakistani terrorists linked to Lashkar suspected to be involved in Gagangir attack
Gagangeer Terror Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांदरबल हमले में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने का शक है। आतंकियों ने कैंप और मजदूरों की गतिविधियों की रेकी की। साइट प्लान का अध्ययन किया और हमले को अंजाम दिया।

विज्ञापन

जांच कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि शांतिप्रिय इलाका माने जाने वाले गगनगीर में आतंकी हमले के पीछे स्थानीय मददगारों का हाथ हो सकता है, जिन्होंने न केवल आतंकियों को शरण दी, बल्कि उन्हें लाने और ले जाने में भी मदद की। स्थानीय मददगारों की मदद से ही कैंप के बारे में पूरी जानकारी जुटाई गई। मजदूर व अधिकारी किस इलाके में रहते हैं, कब इनकी अधिक संख्या होती है, यह जानकारी हासिल की। एजेंसियों को कैंप में रह रहे स्थानीय मजदूरों पर भी जानकारी साझा करने का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर-लेह हाईवे पर दोनों ओर घने जंगल तथा ऊंची व दुर्गम पहाड़ियां हैं। हमले को अंजाम देने के बाद अंधेरे में पहाड़ों पर भाग निकलना कठिन है। आशंका है कि स्थानीय लोगों की मदद से आतंकी किसी वाहन से भाग निकले होंगे। इसलिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

एनआईए जांच शुरू
इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम सोमवार को घटनास्थल पहुंची आैर सबूत जुटाए। वहीं, आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एलजी बोले...जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव व लोकतंत्र में भरोसे से हताश पड़ोसी की करतूत
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने हमले के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव और लोकतंत्र में नागरिकों का भरोसा देकर पड़ोसी हताश और परेशान हो गया है। वह आतंकियों के जरिये कायरतापूर्ण हरकतें कर रहा है।

एलजी ने कहा कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी गई है। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिसे आतंकी भूल न सकेंगे। सुरक्षाबलों ने जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले विदेशी आतंकियों से निपटने के लिए नई रणनीति बनाई है। शांति बिगाड़ने के लिए कुछ विदेशी आतंकियों ने राजोरी, पुंछ, कठुआ व सांबा में घुसपैठ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed