फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Galwan Valley: The army hoisted the tricolor on two high peaks of Ladakh, paid tribute to the martyrs of Galwa

Galwan Valley: सेना ने लद्दाख की दो ऊंची चोटियों पर लहराया तिरंगा, गलवान के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 18 Jun 2025 05:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Jun 2025 05:49 PM IST
सार

भारतीय सेना की 28 सदस्यीय टीम ने लद्दाख में शाही कांगरी और सिल्वर पीक की दुर्गम चोटियों पर सफल चढ़ाई कर 2020 के गलवान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Galwan Valley: The army hoisted the tricolor on two high peaks of Ladakh, paid tribute to the martyrs of Galwa
सेना ने लद्दाख की दो ऊंची चोटियों पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की 28 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम ने लद्दाख के कराकोरम रेंज में स्थित माउंट शाही कांगरी (22,749 फीट) और माउंट सिल्वर पीक (22,543 फीट) को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है। यह अभियान गलवान घाटी में 2020 में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से किया गया था।

विज्ञापन

Galwan Valley: The army hoisted the tricolor on two high peaks of Ladakh, paid tribute to the martyrs of Galwa
सेना ने लद्दाख की दो ऊंची चोटियों पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह टीम 28 मई को अभियान पर रवाना हुई थी। टीम में चुने गए सैनिकों को हाई ऑल्टीट्यूड एंड्योरेंस, आइसक्राफ्ट और रॉकक्राफ्ट जैसी तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। कठिन मौसम और दुर्गम इलाके में पर्वतारोहण कर टीम ने अद्वितीय साहस और तकनीकी कौशल का परिचय दिया।

बुधवार को लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने इस ऐतिहासिक अभियान को हरी झंडी दिखाई।

प्रवक्ता ने बताया कि ये पर्वत चोटियां डेपसांग प्लेन्स के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित हैं, जो पूरे साल बर्फ से ढकी रहती हैं और अत्यंत कठिन रास्तों से भरी होती हैं। टीम ने दक्षिण-पूर्वी दिशा से इन चोटियों पर चढ़ाई की, जिससे रास्ता कम हुआ लेकिन क्रेवास, ग्लेशियर और बर्फीले खतरों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Galwan Valley: The army hoisted the tricolor on two high peaks of Ladakh, paid tribute to the martyrs of Galwa
सेना ने लद्दाख की दो ऊंची चोटियों पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

इस अभियान को सेना के एडवेंचर विंग द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही यह प्रयास भविष्य में सिविल पर्वतारोहण टीमों को भी आकर्षित करेगा, जिससे लद्दाख में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Galwan Valley: The army hoisted the tricolor on two high peaks of Ladakh, paid tribute to the martyrs of Galwa
सेना ने लद्दाख की दो ऊंची चोटियों पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

अभियान के अंत में टीम ने अपना झंडा और आइस ऐक्स लेफ्टिनेंट जनरल को भेंट किया और अपने अनुभव साझा किए। यह अभियान वास्तव में गलवान शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जो यह साबित करता है कि भारतीय सेना के लिए कोई भी चुनौती असंभव नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: Galwan valley: गलवान घाटी में शहीद जवानों का बलिदान...हमेशा रहेगा याद, 20 शहीदों की वीरता को भारत ने किया सलाम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed