{"_id":"b3c256b911376001424255543936c2a9","slug":"furore-over-religious-books-found-in-junk-warehouse-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदाम में धार्मिक पुस्तकें मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के गोदाम में धार्मिक पुस्तकें मिलने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र में यमुना एलाइज फैक्टरी के कबाड़ के गोदाम में सोमवार को धार्मिक पुस्तकें मिलने से एक समुदाय के लोग बिफर पड़े। उन्होंने फैक्टरी के सामने बाड़ी ब्राह्मणा-स्मैलपुर मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
साथ ही मांग की कि जिसने भी धार्मिक पुस्तकों को यहां तक पहुंचाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दोपहर बाद जिला प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस का एक दल कश्मीर के लिए भेज कर दिया गया है। यह दल वहां पर उन लोगों से पूछताछ करेगा जो लोग कबाड़ का सामान जम्मू स्थित फैक्टरी वालों को भेजते हैं।
विज्ञापन
हंगामे की खबर पाकर एसडीपीओ और एसएचओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक डीसी शीतल नंदा सांबा मौके पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगी तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे।
तकरीबन दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाए रखा। इसके बाद डीसी और एसएसपी सांबा मौके पर पहुंचे। डीसी ने कहा कि जिस किसी ने ये धार्मिक पुस्तकें इस गोदाम में लाई हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।