फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   furore over religious books ?found in junk warehouse in jammu

कबाड़ के गोदाम में धार्मिक पुस्तकें मिलने पर हंगामा

Mon, 17 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
furore over religious books ?found in junk warehouse in jammu
औद्योगिक क्षेत्र में यमुना एलाइज फैक्टरी के कबाड़ के गोदाम में सोमवार को धार्मिक पुस्तकें मिलने से एक समुदाय के लोग बिफर पड़े। उन्होंने फैक्टरी के सामने बाड़ी ब्राह्मणा-स्मैलपुर मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


साथ ही मांग की कि जिसने भी धार्मिक पुस्तकों को यहां तक पहुंचाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दोपहर बाद जिला प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस का एक दल कश्मीर के लिए भेज कर दिया गया है। यह दल वहां पर उन लोगों से पूछताछ करेगा जो लोग कबाड़ का सामान जम्मू स्थित फैक्टरी वालों को भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की खबर पाकर एसडीपीओ और एसएचओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक डीसी शीतल नंदा सांबा मौके पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगी तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे।


तकरीबन दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाए रखा। इसके बाद डीसी और एसएसपी सांबा मौके पर पहुंचे। डीसी ने कहा कि जिस किसी ने ये धार्मिक पुस्तकें इस गोदाम में लाई हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी। मामले की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed