{"_id":"632a27bdd01faa211a471967","slug":"funeral-jammu-city-news-jmu2684452166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से हरमन कौर का संस्कार, रिंगजिन का शव लद्दाख भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से हरमन कौर का संस्कार, रिंगजिन का शव लद्दाख भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रामबन सड़क हादसे में जान गंवाने वाली जम्मू की हरमन कौर आनंद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। शहर के छन्नी निवासी हरमन का मंगलवार अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, अन्य छात्रा लद्दाख की रहने वाली रिंगजिन का शव मंगलवार को जीएमसी जम्मू से लद्दाख भेजा गया। इस मौके पर उनके चाचा मौजूद थे। जबकि जम्मू विवि की कई छात्राएं और शिक्षक भी मौजूद रहे। छात्राओं ने नम आंखों के साथ उसे अंतिम विदाई दी।
रामबन हादसे में जम्मू के छन्नी की रहने वाली हरमन कौर आनंद भी शामिल थीं, जबकि रिंगजिन को घायल होने के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि उक्त छात्राएं एक कार में थी, जिसे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसमें तीन की मौत हो गई थी। बता दें कि हरमन कौर शहर के नामी परिवार से संबंध रखती थीं, जिसकी मौत से पूरे छन्नी क्षेत्र में शौक की लहर है।
मृतक रिंगजिन का चाचा मंगलवार सुबह फ्लाइट से जम्मू पहुंचा और उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए शव भेज दिया गया। अस्पताल में विवि के खेल विभाग के कई अफसर और स्टाफ के लोग मौजूद रहे। वहीं मृतक छात्राओं की साथी छात्राएं अस्पताल पहुंचने पर बिलख-बिलख कर रोईं।