{"_id":"ed2096566a24f71cfcdd26d3ef5d3d87","slug":"full-proof-plan-for-futkal-river-affected-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुक्तल नदी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए फुलप्रूफ प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुक्तल नदी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए फुलप्रूफ प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन से फुक्तल नदी का बहाव रुकने से उत्पन्न स्थिति का डिप्टी कमिश्नर कारगिल प्रसन्ना रामास्वामी ने वीरवार को जायजा लिया। उन्होंने लोगों की जीवन रक्षा तथा संपत्ति रक्षा के लिए जिला प्रशासन के प्रयास आपरेशन खटक का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
आपरेशन के तहत जिला प्रशासन ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है जिसके तहत आपदा की पूर्व चेतावनी और दरिया के किनारे बसे गांवों के लोगों का पुनर्वास शामिल है। इसके साथ ही 40 क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। किसी भी स्थिति में वे स्थानीय नागरिकों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
क्विक रिस्पांस टीम में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के साथ ही स्थानीय स्वयंसेवकों को भी रखा गया है। प्लान के तहत फुक्तल, छा, पाडुम और कारगिल में कम्युनिकेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि पूर्व चेतावनी दी जा सके। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करने के साथ ही उच्च इलाकों में पुनर्वास केंद्र भी चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय नागरिकों के साथ सभी सब डिवीजनल आफिसर, ग्रेफ के अधिकारियों तथा जंस्कार के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों को उनकी सुरक्षा के हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील उफ्ती गांव का भी दौरा किया।