फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   full-day relaxation on five days in kashmir

कश्मीर में हताश अलगाववादियों ने हड़ताल की अवधि पांच दिन घटाई

Thu, 15 Dec 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
full-day relaxation on five days in kashmir
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
बंद की अपीलें बेअसर होने के बाद अलगाववादियों के हौसले पस्त हुए हैं। रसूख बचाने के लिए अलगाववादियों ने नई दलीलें देते हुए हड़ताल की अवधि घटाकर न्यूनतम कर दिया है। अब सप्ताह में पांच दिन के बजाय सिर्फ दो दिन की हड़ताल का कैलेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन


नए कैलेंडर के मुताबिक अब सिर्फ शुक्रवार और शनिवार को ही पूर्ण हड़ताल की बात की गई है। सप्ताह के शेष पांच दिनों में पूरी छूट दी गई है। गौरतलब है कि आतंकी बुरहान वानी की मौत से पहले भी अलगाववादी हर शुक्रवार को बंद, हड़ताल और प्रदर्शन का आयोजन करते रहे हैं। पुराने कार्यक्रम के साथ अब सिर्फ शनिवार को ही शामिल रखा गया है।
विज्ञापन


नया कैलेंडर 31 दिसंबर तक के लिए जारी हुआ है। एक जनवरी से हड़ताल का आयोजन फिर से शुक्रवार तक ही सीमित किए जाने के आसार हैं।

अलगाववादियों को नहीं मिल रहा जनसमर्थन

full-day relaxation on five days in kashmir
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
दरअसल आम कश्मीरियों ने अलगाववादियों के कलेंडरों को धता बताते हुए हड़ताल के दौरान भी दुकानें खोलनी शुरू कर दी थी। आम जनजीवन लगभग पूरी तरह पटरी पर लौट आया। वाहनों के आवागमन से सड़कें जाम होने लगीं।

स्कूल-कालेजों में पठन-पाठन और परीक्षाएं सामान्य दिनों की तरह चलने लगीं। बदले परिवेश में अलगाववादियों के समक्ष हड़ताल के न्यूनतम स्तर पर लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया था। 

साख बचाने के लिए अलगाववादियों ने आंदोलन को सफलता के करीब बताकर संघर्ष के दूरगामी और लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों पर मंथन की बात कही है। हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ नेता मोहम्मद यासीन मलिक ने संयुक्त बयान में कहा कि साप्ताहिक विरोध कैलेंडर जारी करने की जगह वे दूरगामी योजना के तहत नए तरीके से विरोध जताने का कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed