{"_id":"68b9fadcb4b460c90d01f64d","slug":"fruit-industry-in-trouble-due-to-closure-of-srinagar-jammu-highway-srinagar-news-c-10-jam1003-704490-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद रहने से संकट में फल उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद रहने से संकट में फल उद्योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुज़म्मिल याकूब
शोपियां। जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश के दौर के चलते न केवल कश्मीर के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है बल्कि फल उद्योग खासकर दक्षिण कश्मीर में सेब और नाशपाती को भी ठेस पहुंचाई है।
कई दिनों से प्रमुख राजमार्ग (श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड) बंद होने से करोड़ों रुपये के नुकसान होने की खबर है। मुगल रोड और रिवायती श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर फलों से लदे सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं जिससे सेब और नाशपाती जैसे फल सड़ रहे हैं।
किसानों और व्यापारियों का कहना है कि यह व्यवधान खासकर सेब के मौसम के चरम पर आया है जो उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। हमारी उपज ट्रकों में सड़ रही है। कौन मुआवजा देगा?
विज्ञापन
चुनिंदा वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही
स्थानीय फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ वानी ने कहा, किसान और व्यापारी व्यथित हैं। कुछ चुनिंदा वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है जबकि अधिकांश कई दिनों तक फंसे हैं। नुकसान असहनीय है। 12 से अधिक ट्रक कई दिनों से क़ाज़ीगुंड में फसे रहने के बाद वीरवार को मेगा फ्रूट मंडी शोपियां लौट आए।
एक ट्रक में 1500-2000 पेटियां होती हैं। सरकार से अपील करते हैं कि राजमार्ग खुलने पर फलों से लदे ट्रकों को चलने की अनुमति दें। एक अन्य किसान रईस अहमद ने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। (संवाद)