{"_id":"0db9e304caf9803a1f7525de744b80c5","slug":"front-troops-took-sirens-ringing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायरन बजते ही जवानों ने संभाल लिया मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायरन बजते ही जवानों ने संभाल लिया मोर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सेना के ब्रिगेड में सायरन बजने के साथ ही जहां सेना सतर्क हो गई, वहीं लोग भी समझ गए कि कोई खतरा है। कुछ ही देर बाद लोगों को समझ आ गई की राजबाग पुलिस थाने पर आतंकी हमला हो गया है। इससे लोगोें में दहशत का माहौल बन गया। हाईवेे पर पुलिस ने नाके लगा कर वाहनाें को जगह-जगह रोके रखा गया।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्राें और बार्डर पुलिस चौकियाें पर भी जवानाें को सतर्क रहने को कहा गया। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर भी नाके लगा कर पुलिस के जवान सतर्क थे। जम्मू-पठानकोट हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा गया था। इससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। हाईवे बंद रहने के कारण दूर-दराज जाने वाले लोग भी परेशान रहे।
विज्ञापन
सेना ने भी मोर्चा संभाल रखा था। सैन्य क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों को भी सतर्क कर दिया गया था, ताकि आपातकालीन स्थिति में कोई परेशानी नहीं पेश आए। कुल मिलाकर जिले भर में लोग दहशत के साये में रहे। स्कूलाें मे भी छुट्टियां कर दी गई थी। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद आवागमन सुचारु हुअा।
विज्ञापन