{"_id":"3e84cbd6568dd96271556d47c912a215","slug":"from-pok-anardana-and-almonds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके से आए छुहारे, अनारदाना और बादाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके से आए छुहारे, अनारदाना और बादाम
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राह-ए-मिलन के रास्ते पुंछ और पीओके क्षेत्र के बीच क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। इस दौरान करीब दो करोड़ 39 लाख 29 हजार 920 रुपये का सामान लेकर 33 भारत-पीओेके ट्रक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए।
विज्ञापन
दोपहर के समय चक्का द बाग की राह-ए-मिलन का गेट खुला। पहले 25 भारतीय ट्रक जिनमें 70लाख 29 हजार 665 रुपये का केला, अदरक, टमाटर और लाल मिर्च लदी थी, उसे लेकर पीओके पहुंचे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पीओके से आठ ट्रक जिनमें करीब एक करोड़ 69 लाख 255 रुपये का अनारदाना, बादाम, जड़ीबूटियां और छुुहारे लदे थे, उसे लेकर भारतीय क्षेत्र में क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन