{"_id":"5dceedd18ebc3e54893c4f9f","slug":"friday-prayers-held-in-kashmir-after-article-370-revoked-security-tight-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 15वें शुक्रवार को भी रहे सुरक्षा कड़ी, प्रशासन ने दरगाह में अकीदतमंदों को पढ़ने दी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 15वें शुक्रवार को भी रहे सुरक्षा कड़ी, प्रशासन ने दरगाह में अकीदतमंदों को पढ़ने दी नमाज
Fri, 15 Nov 2019 11:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज अता करते नमाजी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से 370 अनुच्छेद हटने के बाद घाटी में 15वें शुक्रवार को भी जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। डाउन टाउन के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में इस बार भी नमाज नहीं पढ़ने दी गई। हालांकि, बारावफात के बाद पहले शुक्रवार को हजरतबल दरगाह में अकीदतमंदों ने नमाज अता की।
श्रीनगर में दिन भर जारी रही हल्की बूंदाबांदी और ठंड के कारण प्रभावित हुए आम जन जीवन के बावजूद भी प्रशासन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर हालातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए श्रीनगर के डाउन टाउन में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। कुछ इलाकों में पाबन्दियां भी लगाई गईं।
सिविल लाइन इलाके में खुली रहीं दुकानें, डाउन टाउन में बंद
शुक्रवार को भी श्रीनगर के सिविल लाइन इलाके में कई दुकानें खुली रहीं, लेकिन डाउन टाउन में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। सड़कों पर ट्रैफि क भी प्रभावित हुआ। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहा। लोग अपने निजी वाहनों से सफर करते दिखे।