फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   friday night was coldest night of the session in jk

शुक्रवार की रात रही जम्मू में सीजन की सबसे सर्द, माइनस 13.2 डिग्री के साथ लेह सबसे ठंडा

Sat, 17 Dec 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 17 Dec 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
friday night was coldest night of the session in jk
घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते दुपहिया वाहन चालक। - फोटो : File Photo
जम्मू में शुक्रवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सीजन में सबसे कम है। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य से ज्यादा 21.2 रहा।
विज्ञापन


कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। यहां नालों और अन्य जल स्थलों पर बर्फ की परत जमने लगी है। वहीं, न्यूनतम माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द इलाका बना हुआ है। 
विज्ञापन


जम्मू में दिन को धूप खिलने से अधिकतम तापमान के मामले में शनिवार को सुधार आया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.3 से बढ़कर तापमान 21.2 रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 तक पहुंच जाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रियासत में अगले 24 घंटों में भी मौसम साफ बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed