फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fresh snowfall in parts of kashmir

घाटी में सर्दी का सितम, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Thu, 11 Feb 2016 07:24 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in parts of kashmir

रियासत में वीरवार को मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन पटरी से उतर गया। कश्मीर और जम्मू संभाग के ज्यादातर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


तेज हवाओं से बिजली ढांचे को नुकसान होने से अधिकतर इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चापर सेवा ठप रही। यहां त्रिकुटा पहाड़ियों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


जवाहर टनल, बनिहाल और अन्य स्थानों पर बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। दोनों ओर से रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहनों को देर शाम तक निकाला जा रहा था। इस बीच पर्यटकों ने पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी का मजा लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के अधिकतर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई

fresh snowfall in parts of kashmir

मौसम बिगड़ने से घाटी और जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6-8 डिग्री नीचे चला गया है। उत्तर भारत से कोहरे के चलते जम्मू रेलवे स्टेशन पर दस ट्रेनें देरी से पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अधिकतर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। पीर की गली, मुगल रोड (शोपियां), सोनामर्ग, अमरनाथ गुफा, राजदान पास, साधना टाप, गुरेज में सफेद चादर बिछी।

विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बीती रात से रिकार्ड 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। पहलगाम में 8 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। जिला कठुआ के बनी, बिलावर और अन्य पर्वतीय इलाकों में वीरवार सुबह से जारी बारिश के बीच दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई।

पस्सियां गिरने से हाईवे हाईवे प्रभावित

fresh snowfall in parts of kashmir

चांदल, लोआंग, डुग्गन, ढग्गर, रोलका, दोलका, डंडी गुट्टू समेत सभी उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ की चादर बिछी। बारिश और तूफान से बनी, डुग्गन, महानपुर, बिलावर, बसोहली समेत कई अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित है।

जिला उधमपुर के चिनैनी, किश्तवाड़ और डोडा कसबे में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पर्यटक स्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप, स्योजधार, जुगधार, शिवगढ़धार, लाटी, पंचैरी, बसंतगढ़, आदि में भी हिमपात हुआ। भद्रवाह घाटी में बर्फबारी से पारा गिर गया है। उधमपुर के पास खैरी स्थान में पस्सियां गिरने से हाईवे हाईवे प्रभावित हुआ।

राजोरी जिले की बुद्घल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल आदि तहसीलों में दो फीट तक बर्फबारी हुई। थन्नामंडी डीकेजी सड़क मार्ग बर्फबारी के बाद बंद पड़ा है। जम्मू में बीती रात हल्की बारिश के साथ दिनभर रुक रुक कर बारिश हुई। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम पारा 1.3, पहलगाम में 0.3, गुलमर्ग में माइनस 4.5, जम्मू में 10.6, कटड़ा में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed