फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fresh snowfall in gulmarg

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग में एक फीट ताजा बर्फबारी

Tue, 17 Feb 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 17 Feb 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in gulmarg

मौसम में हुए बदलाव से मंगलवार को गुलमर्ग में लगभग एक फीट बर्फबारी हुई। इसके चलते वहां बर्फबारी का आनंद उठाने काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके साथ ही जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय इलाके सियोजधार, शिवगढ़ धार, जुगधार और कठुआ के सरथल, छतरगलां, भंडार एवं मंदीधार में हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


भद्रवाह के मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में हल्का हिमपात हुआ। नत्थाटाप एवं पत्नीटाप में ताजा बर्फबारी नहीं होने से वहां पहुंचने वाले पर्यटक मायूस हुए। कारगिल और लेह सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू तथा श्रीनगर में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन


 कठुआ में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। राजोरी में सूरज की लुकाछिपी के बीच दिन में बादल छाए रहे। श्रीनगर में सुबह बूंदाबांदी हुई लेेकिन दिनभर में बादल छाए रहे। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.1 व न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से क्रमश: एक और चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मंगलवार को ठंड से राहत मिली।  कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तथा लेह में माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य तापमान से क्रमश: दो और तीन डिग्री अधिक दर्ज किया। इससे दिन में थोड़ी गर्मी का अहसास होने लगा।  

       
अब तक दो दिनों के अंदर घाटी के कुपवाड़ा में सबसे अधिक 20.5 मिमी,  जम्मू संभाग के बनिहाल में सबसे अधिक 17.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उधर, गुलमर्ग में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 13 मिमी, श्रीनगर में 13.8 मिमी, काजीगुंड में 5.0, पहलगाम में 20.4, कुपवाड़ा में 20.5, कोकरनाग में 7.2 मिमी और जम्मू संभाग के जम्मू में 4.0, बटोत में 12.8, कटड़ा में 9.3, भद्रवाह में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed