फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fresh snowfall in gulmarg and pahalgam

गुलमर्ग और पहलगाम में फिर हुई बर्फबारी

Sun, 08 Feb 2015 06:36 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sun, 08 Feb 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in gulmarg and pahalgam

कश्मीर के अधिकतर भागों में फिर बर्फबारी एवं बारिश हुई। हालांकि घाटी एवं लद्दाख के समूचे इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे रविवार को लगातार दूसरे दिन लोगों को कड़ाके की शीत लहर से राहत मिल गई। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी हुई है जबकि घाटी के शेष मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे कश्मीर संभाग में अभी और हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में 11 सेमी बर्फबारी और 22 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इस प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार रात यहां का तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले तक माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा था।
विज्ञापन


इसी तरह पहलगाम रिसॉर्ट में 2 सेमी बर्फबारी और 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई और यहां का तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां तकरीबन 4 मिमी बारिश हुई। कारगिल भी -15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed