पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में गोलाबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहले दिवाली पर सीमांत गांवों में फायरिंग की और अब फिर से शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भी गोलाबारी की है।
बीएसएफ अफसरों के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा पहले वीरवार सुबह करीब आठ बजे और इसके बाद रात साढ़े दस बजे फिर गोलाबारी की गई। कठुआ सेक्टर में भी सीमा पार की पप्पू चक पोस्ट से चंद्रे चक पोस्ट पर गोलाबारी की गई।
जानकारी के मुताबिक वीरवार दिवाली के दिन सुबह करीब आठ बजे पाक ने सांबा सेक्टर में बसंतर के पास बीएसएफ की बंदटिप पोस्ट पर 12 राउंड फायरिंग की। इसका भारतीय सुरक्षा बलों ने कोई जवाब नहीं दिया।
पाक लगातार भारत को उकसा रहा है
भारत की ओर से जवाब ना दिए जाने का बाद पाकिस्तान ने नारायण पुर पोस्ट को निशाना बनाकर रात साढ़े दस बजे फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। इस पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रुक गई।
शुक्रवार सुबह चार बजे चिनाब रेंजर से नारायण पुर पोस्ट पर फिर फायरिंग की गई। अरनिया सेक्टर में टेंट गार्ड पोस्ट पर भी पाकिस्तान की चारबा पोस्ट से वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे से हलके हथियारों से दो घंटे गोलाबारी की गई।
इसी दौरान पीतल पोस्ट को भी निशाना बनाया गया। गोलाबारी का सुरक्षा बलों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने रात 8.55 बजे एसएच-वे पोस्ट पर चार राउंड फायर किए। सुरक्षा बलों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।