{"_id":"5ea2ab6c8ebc3e9045438e12","slug":"free-ration-distributed137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों में वितरित किया गया निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों में वितरित किया गया निशुल्क राशन
विज्ञापन
पंचायत कल्याणा में सरपंच व अन्य लोगों को राशन वितरित करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
आरएस पुरा / मीरा साहिब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से पंचायत कल्याणा के लोगों में निशुल्क राशन वितरित किया गया! इस मौके पर पंचायत के सरपंच युवराज सिंह मुख्य तौर पर मौजूद थे जिनकी देखरेख में लोगों में यह राशन विभाग द्वारा दिया गया! इस अवसर पर सरपंच युवराज सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा लोगों में सरकारी राशन निशुल्क दिया जा रहा है जिसके चलते आज पंचायत कल्याणा के लोगों में भी राशन वितरित किया गया है! उन्होंने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोगों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं! सरपंच ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों में राशन दिया गया है और आने वाले दिनों में भी लोगों में राशन दिया जाएगा! सरपंच ने बताया कि इससे पहले प्रवासी मजदूरों में भी राशन वितरित किया जा चुका है! उन्होंने इस अवसर पर सभी पंचायत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें! इस मौके पर भाजपा नेता सूरत सिंह चड़क ने कहा कि सरपंच द्वारा इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि हमारे आस पास कोई भी परिवार भूखा ना रहे! इस मौके पर पंचायत के नायब सरपंच कपूर सिंह तथा डीलर कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे l वही पंचायत गोंदला में सरपंच सरताज सिंह की देखरेख में ग्रामीणों को निशुल्क राशन वितरण करने के साथ होने मास्क मुहैया करवाए l सरपंच ने कहा कि कई ग्रामीणों को उज्जवल योजना के लिए उनके खातों में अभी तक गैस सिलेंडर के पैसे नहीं आए जिससे ग्रामीणों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है l उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने घरों में रहें ताकि इस समय करोना वायरस जैसी बीमारी से बचा जा सके l इस दौरान पंचायत के पंच भी मौजूद थे l यह सब ब्लॉक की पंचायत बरौलिया में बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीणों में राशन वितरित किया गया l इस दौरान पंच पी पी सिंह, पंच सरदारी लाल,पंच रुचि डोगरा, पंच नीलम शर्मा भाजपा प्रदेश उपप्रधान डॉ नरेंद्र सिंह सत्ता आदि भी मौजूद थे l
विज्ञापन
Trending Videos
पंचायत गोधल में सरपंच लोगों को मास्क का वितरण करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
पंचायत गोधल में सरपंच लोगों को मास्क का वितरण करते हुए