JK में फरवरी से मिल सकती हैं सस्ती दवाइयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को फरवरी से सस्ती दवाइयों का लाभ मिल सकता है। इनमें एंटीबाडीज, दर्द निवारक, बुखार आदि की दवाइयां बाजार की कीमत के मुकाबले आधे से भी कम दाम पर मिलेंगी।
मरीजों तक ऐसी दवाइयां पहुंचाने से पहले उनकी गुणवत्ता जांचने के लिए देश की चार प्रमुख लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जाएगा। जम्मू-कश्मीर मेडिसिन सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड ने 422 दवाइयों के रेट फिक्स किए हैं।
कारपोरेशन के एमडी डा. यशपाल शर्मा के अनुसार अस्पतालों तक शीघ्र दवाइयां उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें देशभर की कंपनियों से टेंडर किए गए हैं।
ये दवाईयां मिलेगी सस्ती
कारपोरेशन की तरफ से मंजूर की गई कीमतों में एंटीबाडीज टेबलेट लिनेजोलिड 600 ग्राम (10 टेबलेट) की कीमत 103.87 रुपये तय की गई है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 429 रुपये है।
इसी तरह टेबलेट एटोरवासटेटिन 40 मिलीग्राम की कीमत 9.42 रुपये होगी, बाजार में इसकी कीमत 195 रुपये है। बुखार के लिए पैरासिटामाल 650 मिलीग्राम 20 टेबलेट की स्ट्रिप सात रुपये मिलेगी, जबकि बाजार में डोलो और कालपोल के मिश्रण वाली टेबलेट 120 रुपये में मिलेगी।
इसी तरह अन्य दवाइयां ऐसी हैं, जिनकी कीमतों में बाजार से बड़ा अंतर है। कारपोरेशन के सक्रिय होने के बाद रियासत के सभी 22 जिलों के अस्पतालों में दवाइयों की खेप पहुंचाकर मरीजों को सस्ते दामों पर देने का काम किया जाएगा।