{"_id":"d220a1c5c5024a2f524eab6250d27458","slug":"free-bus-service-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी पर बसों में करें फ्री सफर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी पर बसों में करें फ्री सफर!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Jan 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) गणतंत्र दिवस पर जम्मू शहर में बीस यात्री बसें उतारेगा।
विज्ञापन
इन बसों में यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। कारपोरेशन के महाप्रबंधक (आपरेशन) आरएस जंबाल का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह की एमए स्टेडियम में चल रही तैयारियों और रिहर्सल के लिए एसआरटीसी ने 70 यात्री बसों की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
इस सुविधा से स्कूली बच्चों को संस्थानों से एमए स्टेडियम में लाया और वापस पहुंचाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह देखने के इच्छुक लोगों के लिए एसआरटीसी 20 यात्री बसों को निशुल्क सफर के लिए सड़क पर उतारेगा।
विज्ञापन