{"_id":"5ee3da8d8ebc3e42e917665f","slug":"fraud-jammu-city-news-jmu212027259","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! व्हाट्सऐप पर हो रही ठगी, आ रहे लाखों जीतने के मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! व्हाट्सऐप पर हो रही ठगी, आ रहे लाखों जीतने के मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सावधान! कोरोना संक्रमण के बीच भी साइबर ठगी जारी है। लोगों को लाखों रुपये लॉटरी जीतने के मैसेज व्हाट्सऐप नंबरों पर आ रहे हैं। इसमें केबीसी, जीयो नंबर पर लक्की डॉ निकलने के लिए सूचित किया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि आप ने 25 लाख रुपये तक कौन बनेगा करोड़ पति या फिर जीयो नंबर में लक्की डॉ निकला है। कृपया बताए गए नंबर पर संपर्क करे।
मैसेज में भेजे गए संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो तक लगाई गई है। इसमें मुकेश अंबानी के नाम का सहारा भी लिया गया है। व्हाट्सऐप नंबर 6354691252 दिया गया है। मैसेजों में अलग-अलग लॉटरी नंबर भी दिए गए हैं। नंबर पर संपर्क कर राशि अपने खाते में ट्रांसर्फर करने को कहा जा रहा है।
ऐसे की जा रही ठगी, मैसेज आए तो पुलिस को दें शिकायत
पुलिस के अनुसार यह ऑनलाइन ठगी है। मास्टरमाइंड लोगों को लाखाें रुपये जीतने का हवाला दे रहे हैं। जब लोग इनसे संपर्क करते हैं तो ये नंबरों और एकाउंट नंबरों की जानकारी लेते हैं। बाद में खातों से ऑनलाइन ठगी कर पैसे अपने खाते में ट्रांसर्फर कर लेते हैं। इस तरह के मैसेज आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। जेएंडके में लॉकडाउन तक कई लोगों के मोबाइल में इस तरह के मैसेज धड़ाधड़ आ रहे हैं। जानकारी रखने वाले लोग अपने मोबाइल से नंबरों को डिलीट कर दे रहे हैं। कुछ लोग इनके झांसे में आ जा रहे हैं। हालांकि सिटी पुलिस थाने में अभी तक इस तरह की ठगी का मामला नहीं आया है, लेकिन मैसेज आने की बात पुलिस अधिकारियों की जानकारी में है। पुलिस भी समय-समय पर लोगों को ठगों से सावधान रहने के लिए आगाह कर रही है।