{"_id":"5b6dd4114f1c1bab7d8b77cc","slug":"fraud-gun-licence-case-jammu-kashmir-government-wrote-cbi-to-investigate-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस की सीबीआई जांच को लिखा पत्र, राजस्थान एटीएस भी कई बार कर चुकी है अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस की सीबीआई जांच को लिखा पत्र, राजस्थान एटीएस भी कई बार कर चुकी है अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
cbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में फर्जी गन लाइसेंस के रैकेट के सक्रिय होने की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का राज्य सरकार की ओर से सीबीआई को पत्र भेजा गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि सीबीआई ने इस मामले को जांच के लिए स्वीकार किया है या नहीं। हालांकि, डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
जम्मू के तत्कालीन डीसी राजीव रंजीव के भाई से फर्जी आर्म्स लाइसेंस बरामद होने के बाद केस की विजिलेंस ने भी जांच शुरू की। विजिलेंस द्वारा जम्मू कश्मीर के कई जिले उधमपुर, शोपियां, राजोरी, कुपवाड़ा आदि से फर्जी लाइसेंस जारी करने की रिपोर्ट और देश के कई हिस्सों में लाइसेंस दिए जाने के बाद राज्य गृह विभाग ने लाइसेंस जारी करने पर जून महीने में रोक लगा दी।
रोक लगाने के बाद कई गन डीलरों व लाइसेंस धारकों का धंधा बंद हो गया। पिछले छह महीने से हालांकि राजस्थान एटीएस फर्जी ने जम्मू के डीसी के भाई के पकड़े जाने के बाद इस केस को सीबीआई को सौंपने की केंद्रीय गृह मंत्रालय से अपील कर रही थी। हालांकि आपरेशन जुबैदा के तहत राजस्थान एटीएम 3500 के करीब फर्जी गन लाइसेंस जब्त कर चुकी है, जो अधिकतर जम्मू कश्मीर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
नापे जाएंगे गन डीलर और फैक्ट्री मालिक
जम्मू-कश्मीर से पिछले एक दशक से एक लाख से भी अधिक लाइसेंस जारी करने के बाद कई गन डीलर और फैक्ट्री मालिक नापे जा सकते हैं। सीबीआई को केस सौंपने के बाद इनसे भी पूछताछ होगी। जिन लोगों ने फर्जी गन लाइसेंस जारी किए होंगे, उनके खिलाफ सीबीआई केस दर्ज करेगी। रैकेट में जम्मू कश्मीर के कई गन डीलर शामिल हैं।