फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fourteen dead as house collapse in udhampur

कच्चा मकान गिरने से नौ बच्चों समेत 18 की मौत

Sun, 07 Sep 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 07 Sep 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
fourteen dead as house collapse in udhampur

उधमपुर जिला भी बारिश के कहर से बच नहीं पाया। जिले के विभिन्न हिस्सों में कच्चे मकानों पर तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश कहर बनकर बरसी। कच्चे मकान गिरने से चौदह लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा तेरह लोग उधमपुर ब्लाक में मारे गए, जिसमें नौ बच्चे हैं।

विज्ञापन


सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। चिनैनी तहसील में भी दो लोग लापता हैं। जबकि रामनगर से भी एक बालक की मौत होने की खबर है। रियासी जिले में भी पांच लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना शहर के साथ लगते रख बडाली इलाके में सुबह करीब पांच बजे सामने आई। यहां कच्चा मकान गिरने से सो रहे भाई-बहन रवि कुमार (8) और पूजा देवी (5) की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मां कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना जगानू के तलपड़ इलाके में सामने आई। यहां कच्चा मकान गिरने से घर में मौजूद गुलजार बेगम (50), रियाज मोहम्मद (12) रशीदा बेगम (22), नजराना बेगम (01), मशरूमा (3) व तृष्ला बेगम (13) की मौके पर ही मौत हो गई।

दोपहर के समय अप्पर थनोआ में पस्सी कच्चे मकान पर गिरने से घर में मौजूद मंजीत सिंह (9) और राजीव सिंह (6) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा टिकरी पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ते मंथल इलाके में कच्चा मकान गिरने से रोमा देवी (48) और पंकज कुमार (10) की मौत हो गई।

एक कच्चा गिरने से मांड इलाके में बच्चे के मारे जाने की भी सूचना है, इसके अलावा चिनैनी तहसील की लाटी इलाके में भी एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है, लेकिन इसकी अभी पुलिस पुष्टी नहीं हुई है। चिनैनी तहसील के मादा, बच्छल इलाके से दो व्यक्ति लापता हैं। जबकि सरार दो पशुशालाएं गिरने से 35 भेड़ें मर गई, जबकि पंद्रह घायल हैं।

इसके अलावा चिनैनी और लाटी तहसील में सौ से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन दर्जन से ज्यादा मकानों पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे परिवार के सदस्यों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। दो दर्जन से ज्यादा मकानों के ढहने की भी सूचना है। रामनगर के छतरैडी गांव में नौ वर्षीय एक बालक भी मौसम का भेंट चढ़ गया।

रोशन लाल का पुत्र राहुल अपने घर में सोया था कि घर की छत से एक पत्थर उसके ऊपर गिर गया। गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। रियासी जिले में भी महिला सहित पांच लोग मलबे में दब गए। डेरा बाबा बंदा बहादुर के गांव मनसू में शनिवार की दोपहर चार लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए।


स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर दो के शवों को निकाल लिया है। डीसी ने बताया कि दो अन्य को निकालने का प्रयास जारी है। जबकि चसाना में एक महिला सुरमो देवी की भी मलबे में दबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed