कार्रवाई: आतंकियों को पनाह देने वाले टीआरएफ के चार मददगार गिरफ्तार, श्रीनगर में हुए आतंकी हमलों में की थी मदद
पुलिस ने आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के लिए काम करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।एक अधिकारी ने बताया कि कोठीबाग थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की साजिशों में सहयोगी चार आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। दहशतगर्दों ने श्रीनगर शहर में आतंकी हमलों को अंजाम देने में भी मदद की थी। ये लोग रेडवनी के रहने वाले आतंकी बासित अहमद डार और ईदगाह के मोमिन गुलजार के इशारे पर गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। आतंकियों को पनाह देने व उन तक रसद पहुंचने में भी मदद कर रहे थे।
चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोठीबाग थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनकी शिनाख्त बशारत अहमद पांपोरी निवासी मैदानपोरा, आदिल शफी भट निवासी दरेश कदल, मुजमिल फैयाज सोफी निवासी बाग-ए-सुंदर पाइन काकसराय कर्ण नगर और आदिल मुश्ताक मीर बाग-ए-सुंदर पाइन मैदानपोरल के तौर पर हुई है।
धमकी भरे पोस्टरों को तैयार करते थे
ये ओजीडब्ल्यू टीआरएफ द्वारा जारी किए गए धमकी भरे पोस्टरों को तैयार करते थे। इनका मकसद पोस्टरों के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों, पुलिस, सशस्त्र बलों, निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और गैर स्थानीय व्यापारियों को धमकाना व प्रदेश में दंगे फैलाना था।
जांच में यह भी पाया गया कि उक्त आरोपियों ने हाल ही में तीन आतंकियों मोमिन गुलबर, आरिफ अहमद हजार और एक विदेशी आतंकी को आश्रय देने के साथ रसद सहायता प्रदान की थी।