फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four trains connected to electric engine

इलेक्ट्रिक इंजन से जुड़ी मात्र चार ट्रेनें

Sat, 14 Feb 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Feb 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
four trains connected to electric engine

बिजली की कमी के कारण अभी तक जम्मू-पठानकोट रेल खंड पर इलेक्ट्रिक इंजनों के साथ रेलगाडि़यां नहीं दौड़ पा रही हैं। अब तक इलेक्ट्रिक से मात्र चार लंबी दूरी की रेलगाडि़यों को चलाया जा सका है। जबकि जम्मू तक करीब 35 ट्रेनें रोजाना पहुंचती हैं। जानकारी के मुताबिक जम्मू-पठानकोट रेलखंड पर पूरी तरह से अभी तक सभी ट्रेनों की आवाजाही बिजली के इंजन से नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन



पंजाब राज्य से ही विद्युत आपूर्ति के आधार पर जम्मू की ओर पठानकोट के रास्ते ट्रेनों की आवाजाही हो रही है। वहीं, रियासत से बिजली सप्लाई अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेनों के लिए इलेक्ट्रिक  इंजन तभी चलना संभव होगा, जब रेलखंड को पूरी तरह से बिजली की सप्लाई मिलेगी। रेलवे प्रशासन को जितनी बिजली चाहिए, उतनी पंजाब से नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


लिहाजा अभी तक दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मू हिमगिरि एक्सप्रेस, दिल्ली-जम्मू दुरंतो और स्वराज एक्सप्रेस को ही बिजली के इंजन से चलाया जा रहा है। सीनियर डीटीएम आरएन मीणा ने कहा कि कि जम्मू-पठानकोट रेलखंड के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों को पूरी तरह से पावर सप्लाई जब तक नहीं मिल पाएगी, तब तक तमाम ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 से पहले चलेगी कटड़ा पठानकोट डीएमयू ट्रेन
कटड़ा से पठानकोट तक चलनेवाली डीएमयू ट्रेन बाइस फरवरी से पहले चल पड़ेगी। डीएमयू इंजन को लखनऊ से जालंधर तक मंगवाया जा चुका है, जिसकी डीएमयू के साथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीटीएम जम्मू के मुताबिक जम्मू में लोकोशेड का निरीक्षण करने डीआरएम पहुंचे थे, उसी दौरान जहां लोकोशेड का जायजा लिया व पावर इंजनों के रखरखाव प्रबंधों का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने उजागर भी किया कि पांच जनवरी से रद्द कटड़ा डीएमयू बाइस फरवरी से पहले चल पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed