फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four terrorists including two Pakistanis were killed in 24 hours Revenge for the murder of Kashmiri Pandit Rahul Bhat complete

Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या का बदला पूरा, 24 घंटे में दो पाकिस्तानी समेत चार आतंकी मारे गए

Tue, 07 Jun 2022 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। 
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 09:41 PM IST
सार

मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी था जिसकी पहचान तुफैल और दूसरे स्थानीय आतंकी की शिनाख्त त्राल के इश्तियाक लोन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
four terrorists including two Pakistanis were killed in 24 hours Revenge for the murder of Kashmiri Pandit Rahul Bhat complete
बरामद हथियार और गोला बारूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक पाकिस्तानी समेत दो दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इनसे हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकियों में एक कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या में शामिल था। इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर में शाम को हुई एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर किया गया। सुरक्षाबलों को घाटी में पिछले 24 घंटे में तीन अलग-अलग ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी समेत चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इनमें तीन आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों को चकतारस कुपवाड़ा में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक-एक कर दो आतंकी मार गिराए गए। आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी था जिसकी पहचान तुफैल और दूसरे स्थानीय आतंकी की शिनाख्त त्राल के इश्तियाक लोन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लश्कर-ए-तैयबा के थे, जिनके पास से दो एके 56 राइफलें बरामद हुई हैं। इनमें एक आतंकी का संबंध राहुल भट की हत्या में था। उन्होंने बताया कि राहुल भट की हत्या में दो आतंकी शामिल थे। इनमें से एक मारा गया है, एक की तलाश जारी है। अमरीन भट की हत्या में शामिल दोनों आतंकी मारे गए हैं। बैंक प्रबंधक विजय कुमार हत्याकांड में शामिल आतंकियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन पर शिकंजा कस लिया जाएगा।    


 
विज्ञापन

इससे पूर्व उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर जालूरा के पानीपोरा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक पाकिस्तानी आतंकी हंजाला को मार गिराया था जो पाकिस्तान के लाहौर का था। दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बादिमर्ग आलूरा में मंगलवार शाम को शुरू हुई जहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार और भी आतंकियों के छुपे होने की संभावना है। इलाके में ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed